शिवमय हुआ रतलाम: श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर से भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा निकाली गई शाही सवारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||||

रतलाम,31जुलाई(खबरबाबा काम)। सावन माह के दूसरे सोमवार को खेरादीवास स्थित श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर से भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा शाही सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।शाही सवारी ने रतलाम की पावन धरा को शिवमय कर दिया। पालकी में सवार महादेव के दर्शन व पालकी को छुने के लिए हर कोई आतुर था।

विप्लव जैन मित्र मंडल और श्री मौजी शंकर महादेव भक्त मंडल द्वारा श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर से शाही सवारी निकाली गई । शाही सवारी में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मुणत, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

शाही सवारी में सबसे आगे तोप के गोल छोड़ते हुए कलाकार चल रहे थे। तो इनके पीछे अश्व व ऊंट पर भक्त केसरिया ध्वज थामे सवार थे। उज्जैन की श्री भस्म रमैया मंडली ढोल, ताशे, डमरु बजाते हुए चल रह थी। पालकी में भगवान मौजी शंकर महादेव को विराजमान किया था। शहरवासी दर्शन के लिए आतुर दिखे। गजराज पर भी भगवान भोलेनाथ को सवार कर शाही सवारी में शामिल किया। शाही सवारी का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

शाही सवारी शहर के अनेक मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह भक्तजन स्वागत के लिए आतुर दिखे। सवारी शाम 7 बजे बाद माणकचौक स्थित श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर पहुंची। जहां हरि-हर मिलन हुआ। इसके पश्चात महाआरती हुई एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *