रतलाम: स्वाधीनता दिवस के पूर्व चलेगा भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान,जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया जिला स्तरीय टोली का गठन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 04 अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्वाधीनता दिवस पर देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष अनुसार “हर घर तिरंगा” अभियान चलायेगी। इसमें 11 से 14 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिलें मे इन आयोजनों मे समन्वय करने हेतु जिला टोली का गठन किया है। टोली के संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया रहेंगे ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम मे स्वाधीनता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से उत्साह उमंग एवं उल्लास का वातावरण बनने का जिक्र किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने तदनुसार पूरे देश मे हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए है। अभियान के तहत् 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा अग्रणी भूमिका निभायेगा। 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं दुकान पर तिरंगा फहराने का आव्हान् करेगे। 12 से 14 अगस्त तक बीच भाजपा महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। 13 से 15 अगस्त के बीच महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण होगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा।

इस दिन संगोष्ठी एवं सम्मेलन आयोजित कर दिव्यगत
देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली मे जिला उपाध्याय महेश सोनी एवं सुनील सारस्वत जिला मंत्री कालू सिंह परिहार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन को शामिल किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *