
रतलाम,7अगस्त(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना अंतर्गत चांदनी चौक क्षेत्र में एक रूपयों से भरा बैग हम्माली करने वाले दो व्यक्ति को मिला। बैक को पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
बुधवार को हम्माली करने वाले रामलाल नायक निवासी ईश्वर नगर एवम भगवान सिंह निवासी सागोद को रोड पर एक लावारिस हालत में बैग पड़ा मिला। बैग खोलकर देखने पर उसमे पैसे होने से पुलिस को सूचना दी गई। थाना माणकचौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए रूपयो से भरा बैग बरामद किया।
चोरी या किसी अपराध से संलिप्तता के संदेह में पुलिस द्वारा धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत के रूपयो से भरा बैग जब्त कर विवेचना में लिया गया है।



