
रतलाम,8अगस्त(खबरबाबा.काम)। कल 09 अगस्त शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस पर निकलने वाली रैली और आयोजनों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर डायवर्सन प्लान लागू किया है।
रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउण्ड में प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में आदिवासी संगठन एवं काफी संख्या में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ, बिलपांक क्षेत्र से ग्रामीणजन रैली के रुप में पोलो ग्राउण्ड रतलाम पहुचेंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या मे लोगो के आने की सम्भावना पर रतलाम शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।
रूट डायवर्जन प्लान
1. कार्यक्रम के दौरान शहर मे हैवी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. रैली के दौरान रैली रुट पर दो पहिया, चार पहिया समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3. सैलाना से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन 80 फीट रोड, डोंगरे नगर,वन विभाग की ओर जाने वाले एवं बंजली फण्टा, सेजावता फण्टा होते बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
4. शिवगढ से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन वरोठ माता मंदिर, नंदलई फण्टा सेजावता होते हुए शहर की ओर जाएंगे।
5. झाबुआ रोड कि ओर से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन करमदी, सालाखेडी, बाईपास वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
6. सालाखेडी फण्टा से शहर की तरफ आने वाले हैवी वाहन प्रतापगढ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाली जनता के दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए उत्कृष्ट विद्यालय, अमृत सागर गार्डन, मिशन कंपाउण्ड व सैलाना बस स्टैण्ड एवं अम्बेड़कर भवन पोलो ग्राउण्ड पार्किंग व्यवस्था रहेगी।



