
रतलाम,16अगस्त(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ्य भारत अभियान के तहत आज वार्ड 45 में रक्षा बंधन पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
वार्ड पार्षद धर्मेंद्र रांका ने बताया कि अभियान के तहत यूको बैंक की गली से सुतारों के वास मुख्य मार्ग की सफाई की गई।

पार्षद धर्मेंद्र रांका ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए विशेष सफाई अभियान में स्वास्थ्य प्रभारी विशाल शर्मा भी उपस्थित रहे। सफाई के दोरान लगभग 10 ट्राली मलबा सफाई मित्रों के सहयोग से निकल गया। श्री रांका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रहीं थीं कि वार्ड में अन्य वार्डो के लोगों द्वारा रात्री में कचरा डाला जा रहा है,जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 2 स्थानों पर स्वयं पार्षद द्वारा कैमरे लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। कचरा डालने पर चालानी कारवाई के फ्लैक्स भी लगा कर लोगों से कचरा कचरा गाढ़ी में ही कचरा डालने का आग्रह भी किया गया।
आयोजित सफाई अभियान में स्वास्थ्य प्रभारी विशाल शर्मा, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र रांका, नंद किशोर पवार, झोंन प्रभारी तरुण राठौर, वार्ड दरोगा सुनील गोरण, संतोष खरे, भारत सेन, लखन सिंह शेखावत, पार्षद योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि जलज साँकला, अंकित पोखरना, सहित अन्य निवासियों का भी सहयोग रहा।



