पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह का निधन।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।प्रदेश में कांग्रेस की सियासत के चर्चित और प्रभावी नेता माने जाने वाले मध्यप्रदेश लोक लेखा समिति के सदस्य पूर्व कृषि मंत्री व मुंगावली विधानसभा के विधायक श्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का नई दिल्ली स्थित वेदांता हॉस्पिटल में सोमवार की शाम को देहांत हो गया है । श्री कालूखेड़ा का गत दिनों भोपाल में अचानक तबियत बिगड़ने पर पहले भोपाल में ही भर्ती करवाया गया था । फिर इंदौर के बाद वेदांता
हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था , जहाँ उनका उपचार चल रहा था । सोमवार शाम निधन होने के बाद स्व. महेंद्र सिंह का शव कल जावरा लाया जाएगा और बुधवार को दोपहर अंतिम संस्कार कालूखेड़ा में ही होगा । अंतिम यात्रा में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शरिक होने कालूखेड़ा पहुचेंगे । रतलाम जिले की राजनीति की जब भी चर्चा होती तो महेंद्र सिंह कालूखेड़ा भी पहचान देते थे । उन्होंने कांग्रेस की लीडरशिप करते हुए जिले को कई कांग्रेस नेता भी दिए थे । स्व माधवराव सिंधिया और दिग्गविजय सिह के करीबी होने से हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे । स्व.श्री महेंद्र सिंह के निधन की खबर आते ही जावरा , कालूखेड़ा में शोक छा गया था ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *