शराब तस्करी में गिरफ्तार आरोपी पेशी के दौरान फरार,एसपी ने आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिला न्यायालय परिसर से बुधवार शाम एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर पेशी के लिए लाई थी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी युवक कोर्ट परिसर से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में महावीर नगर निवासी इकबाल पिता शकूर खान उम्र 42 वर्ष फरार हुआ है। इकबाल को बिलपांक थाना पुलिस ने देर रात अवैध शराब के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इसके पास से 4136 रुपए कीमत की 72 बोतल अंग्रेजी शराब कि जब्त की थी। जिसे आरोपी युवक बाइक पर लेकर जा रहा था, पुलिस ने उससे बाइक भी बरामद की है।

गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम
न्यायालय परिसर से फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया है। घटना की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने मामले में आरोपी को लेकर आए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *