प्रभु श्री महावीर स्वामी भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकला भव्य चलसमारोह, जैन स्कूल परिसर में हुआ साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,29 मार्च(खबरबाबा.काम)।  प्रभु श्री महावीर स्वामी भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव 29 मार्च गुरुवार को शहर में पंरपरागत रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस मौके पर भव्य चलसमारोह भी निकाला गया, जिसमे बड़ीं सख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हुए।
भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर महावीर जैन युवा संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह  घांस बाजार, डालुमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनीचौक, लक्कड़पीठा होते हुए बाजना बस स्टैण्ड स्थित जैन स्कूल परिसर पर विसर्जित हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष झमक भरगट और अध्यक्ष विनोद मूणत ने बताया कि इस चल समारोह में विशाल पांच धर्म-ध्वजा, इन्द्र  धव्जा, वैदीजी रथ, प्रभु महावीर स्वामीजी की प्रतिमा का रथ, घोड़े भगवान की मनमोहक झांकिया, चंद्रवीर परिवार का बैंड, गाजे-बाजे, कलश लिए बालिकाएं, सफेद वस्त्रों में जैन समाज के पुरुष और महिलाएं केसरिया वस्त्र धारणकर शामिल हुए। सभी त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की और भगवान महावीर स्वामी के जयकारे करते हुए  चल रहे थे। चल समारोह में सासंद कांतिलाल भूरिया,राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप, पारस सकलेचा, डी.पी.धाकड़, संजय मूणत, सुभाष गुगलिया, आदर्श राखेचा, अभय कोठारी, मणीलाल सकलेचा, अंकीत भटेवरा, अरविंद वया, मंयक जैन, अनिल कटारिया, राजेश बरमेचा, प्रमोद बोराणा आदि शाीमिल थे। पंचान सारवगी साठ घर की गोठ दिगंबर जैन मंदिर तोपखाना द्वारा भी महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। अध्यक्ष कमलेश पापरीवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे भगवान महावीर का चल समारोह मंदिर से प्रारंभ होकर चौमुखीपुल से मुख्य समारोह में शामिल  हुआ।  चैमुखीपुल महावीर युवा संघ के चल समारोह के पश्चात जैन स्कूल परिसर में नवकार महामंत्र के आराधको का स्वामीवात्सल्य एंव भजन का आयेाजन हुआ। यहां सकल जैन श्री संघ के संस्थापक मण्डल ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबीया, प्रकाश मुणत, निर्मल लुनिया, महेन्द्र गादिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशिल छाजेड, ओम अग्रवाल, अभय पोरवाल,आराधना भवन अध्यक्ष अशोक लुनिया, साधुमार्गी जैन संघ के मदनलाल कटारिया, तपागच्छ के सुनिल ललवानी, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ के पी.के. जैन सा. धर्मदास जैन श्री संघ के शैलेश पीपाडा, सुधर्मा श्री संघ के विजय चाणोदिया, ज्ञानगच्छ के विजय पटवा, स्टेशन श्री संघ के अशोक बम्बोरी, त्रिस्तुतिक संघ के सुशिल छाजेड सा., खतरगच्छ के हेमन्त बोथरा,तेरापंथ समाज से अषोक बरमेचा दिगम्बर समाज के कमलेश पापरीवाल, मांगीलाल जैन आदी मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन महैन्द्र गादिया ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *