जिले के रावटी क्षैत्र में डेटोनेटर की चिप फटने से बच्चा घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

 
रतलाम,31 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के आदिवासी अंचल रावटी के खेड़ी गांव में शनिवार दोपहर डेटोनेटर की चिप फटने से एक बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी बच्चे को परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया है। डेटोनेटर की चिप बच्चे को खेलने के दौरान मिलना बताई जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस भी अपनी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना दोपहर के समय की है। इसमें खेड़ी निवासी प्रकाश देवदा 12 वर्ष जख्मी हुआ है। किशोर दोपहर में अपने घर पलंग पर बैठकर खाना खा रहा था। तभी उसका एक मित्र उसके पास आया और उसे चिप दिखाई। इस दौरान बच्चे ने चिप को बिजली के प्लग में लगा दिया। चिप के लगते ही उस में धमाका हुआ और जोरदार आवाज के साथ वह फट गई। धमाके की आवाज सुनकर परिजन भाग आए और देखा तो बच्चा बुरी तरह से जख्मी नजर आया, जिसे लेकर वह तत्काल अस्पताल पहुंचे।  हादसे की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्चा डेटोनेटर की चिप कहां से लेकर आया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *