भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,5 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। तापमान में लगातार वृध्दी और भीषण गरमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन का निर्णय लिया है। नवागत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को इस सबंध में आदेश जारी कर दिए है।
जारी आदेश में कहा गया है कि तापमान में लगातार वृध्दी के चलते स्कूलों में अध्य्यनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पढने की संभावनाओं को देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक के समय में संचालित होगें। आदेश के अनुसार यदि विद्यालय दो पारी में संचालित हो रहा है तो पहली से कक्षा 8वी तक  सुबह साढे सात बजे से पहली पारी में और कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं दुसरी पारी में लगेगी। आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा। कार्यालयीन समय यथावत रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *