निमोनिया, दीमागी बुखार जैसी बीमारियों से बचाएगा नया टीका, राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन में जुड़ा 10वां टीका, शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए नि:शुल्क लगेगा, रतलाम में भी 7 अप्रैल को होगा नए टीके का शुभारंभ।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। देश, प्रदेश में शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन में 10वां टीका भी शिशुओं को शासकीय योजना के तहत नि:शुल्क रूप से अन्य टीकों के साथ लगाया जाएगा। रतलाम सहित प्रदेश के सभी 51 जिलो में इसकी शुरुआत शनिवार को औपचारिक कार्यक्रम के साथ होगी। टीका बच्चों को न्युमोनिया, मेनिनजाइटिस, सेप्टीसीमिया जैसे कई घातक रोगों से लडऩे की शक्ति देगा।
यह जानकारी सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने डब्लूएचओ की टीम की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने रतलाम में करीब ढ़ाई हजार बच्चे नए टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह टीका न्युमुनोकोकल कोज्युगेट वेक्सीन (पीएसवी) है जिसके तीन डोज बच्चे को लगेंगे। पहला डोज दूसरे टीकों के साथ ही साथ डेढ़ माह की उम्र में, दूसरा साढ़े तीन माह की उम्र में और तीसरा बूस्टर डोज 9 माह की उम्र में लगेगा। टीकाकरण कार्ड में उल्लेख किया जाएगा और सभी जिला अस्पताल, स्वास्थ केंद्रों आदि में नि:शुल्क ही लगेंगे। टीका लगने के बाद हल्का सा लालपन, बुखार आदि हो सकता है, लेकिन यह सब बिल्कुल सामान्य है। इस दौरान विश्व स्वास्थ संगठन की डॉ. स्वाति सिंह ने बताया कि यह टीका विश्व 141 राज्यों तथा भारत में उत्तरप्रदेश, हिमांचल प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में लगातार लगाए जा रहे हैं। ये टीके अब तक 100 प्रतिशत सुरक्षित हैं और इनका कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है।
100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए चलाएंगे अभियान
डॉ. ननावरे ने बताया कि जिले में कुछ तहसील और गांवों में टीकाकरण का प्रतिशत बहुच अच्छा नहीं मिला है, लेकिन इसे सुधारने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसके तहत बिलपांक, सैलाना और पिपलौदा ब्लाक में सभी गांवो में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 1 से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी बच्चों में 100 प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने के लिए माता-पिता, स्टाफ सभी को प्रेरित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *