चंदन का पेड़ और तीन वाहन चोरी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
-बड़ावदा में दुकान में घुसकर चोरी की वारदात
रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद बने हुए है। जिले में बदमाश अलग-अलग स्थानों से वाहन, चंदन का पेड़ चरी कर ले गए। बदमाश बड़ावदा में एक दुकान में घुसकर भी चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।  ताल थाना अंतर्गत ग्राम मंडावल से बलबहादुर पिता जुझारसिंह के घर के बाहर से बाइक क्रमांक एमपी 43 बीए 1448 चोरी कर ले गए। इसी गांव से नाहरखां पिता छोटे खां की मोटर साइकल क्रमांक एमपी 43 डीएन 9866 भी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। इधर माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत हनुमान रुंडी से विजय पिता नंदकिशोर का दुपहिया वाहन एमपी 43 डीएन 4100 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चंदन का पेड़ चोरीस्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत अज्ञात बदमाश एक स्थान से चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार होमगार्ड कालोनी निवासी रोहित पिता राजेश ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर स्थित चंदन के पेड़ को चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के  खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दुकान में घुसकर चोरीबड़ावदा में अज्ञात बदमाश एक दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। पुलिस के अनुसार हाट बाजार निवासी अनिल पिता शांतिलाल चौहान की सदर बाजार में दुकान है। अज्ञात बदमाश दुकान में घुसे और गल्ले में रखे दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *