दो हजार वोटो के गणित में छिपी है अध्यक्ष की कुर्सी …..?

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)।सैलाना नगर परिषद में होने जा रहे  नगर सरकार के चुनाव में महज छह दिन शेष  है । 11 अगस्त को प्रत्याशियों का भाग्य ई व्ही एम में दर्ज हो जायेगा । शेष बचे दिन राजनेतिक दलों सहित उम्मीदवारों के लिये संघर्ष और निर्णायक होंगे । राजनेतिक समीक्षकों की माने तो सैलाना परिषद में इस मर्तबा वार्ड पार्षदो से ले कर अध्यक्ष तक की कुर्सी पर कड़ा मुकाबला है , 15 वार्डो में भी किसी भी प्रत्याशी की जीत आसानी से होती नही दिखती , कही बागी खेल बिगाड़ रहे हैं तो कही उम्मीदवारों की छवि या पुराने विवाद नये जख्म में बनते दिख रहे है , कुछ वार्डो में कांग्रेस का दबदबा दिख रहा है तो कुछ में भाजपा का , लेकिन इन दोनों के बीच की लड़ाई में बागी बाजी मार जाये तो कोई बड़ी बात नही है । इसी तरह चुनाव में अध्यक्ष के लिये भी त्रिकोणीय मुकाबला होने से संघर्ष की स्तिथी नजर आ रही है । सत्ताधारी पार्टी भाजपा की प्रत्याशी क्रांति जोशी और कांग्रेस की प्रत्याशी नम्रता राठौर के बीच जोर आजमाइश  बराबरी की चलती दिख रही है , कही भाजपा भरी है तो कही कांग्रेस ।  वही भाजपा का बागी प्रत्याशी  शिवकन्या पाटीदार भी संघर्ष में कही पीछे नही है । शेष बचे दिनों में तीनों उम्मीदवार अपनी अपनी रणनीति खेलेगे , लेकिन सूत्रो की माने तो   अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा करने के लिये सैलाना के करीब दो हजार वोट ऐसे बताए गए है जिन ,  पर जिसने पकड़ कर ली वह चुनावी जीत –  हार का  गणित बिगाड़ सकता है । बताया जाता है कांग्रेस अब स्व श्री गेहलोत जी के निधन के बाद संवेदना सहानुभूति से वोट हथियाने की चाल चल सकती है , तो भाजपा सत्ता के साथ विकास की बात कर वोट बैक पर कब्जा करने की रणनीति बना सकती है । 9 अगस्त को मुख्य मंत्री का रोड़ शो और कांग्रेस नेताओं की सभा के बाद अंतिम राजनेतिक समीकरण बना कर चुनावी परिणामो की तरफ इंगित कर सकते हैं ….? सैलाना नगर परिषद के चुनाव से आने वाले विधान सभा चुनाव के लिये भी राजनैतिक दलों की स्तिथी कुछ हद तक स्प्ष्ट हो जाएगी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *