रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।गुजरी रात एक विवाहिता द्वारा सुसाइड करने का मामला उजागर हुआ है । विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने है आते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू की है । खबर के मुताबिक अशोक नगर निवासी कन्हैयालाल अपनी पत्नी को देर रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले कर पहुँचा था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत ही गयी ।
सुबह सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची , जहा पति कन्हैयालाल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात घर पहुंच तब पत्नी फंदे पर झूल रही थी वह पत्नी को ले कर जिला अस्पताल पहुंचा जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया , पति कन्हैयालाल ने पत्नी हिना के फंदे पर झूलने काकरण अज्ञात बताया पति का कहना है की हम दोनों में कोई विवाद नही था । इधर पुलिस मामले को संधिक्त मान कर मामले की तफ्तीश में जुटी है । माणक चौक थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पति कन्हैयालाल ने पत्नी हिना के फंदे पर झूलने की जानकारी दी है, लेकिन कोई बजह नही बता पा रहा है , पुलिस ने मकान सील कर दिया है वही पति का मोबाइल भी जप्त किया है जिसमे देर रात पत्नी ने सुसाइड के पहले किये गए एस एमएस दर्ज है । पुलिस मामले की जाँच कारणों का पता लगाने ने जुटी है ।
फांसी के फंदे पर झूल रही पत्नी को लेकर पति पहुँचा अस्पताल , डॉक्टरों ने किया मृत घोषित । संदिग्ध मौत की पुलिस कर रही है पड़ताल।
Leave a Comment



