बाल विवाह रुकवाने नाबालिग खुद पहुंची महिला थाने, बालिका ने कहा अपनी पढाई पुरी करना चाहती है, माता-पिता को बुलाकर देगें समझाइश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
रतलाम,20 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को एक नाबालिक बालिका खुद ही महिला थाने पहुंची और अपना विवाह तय करने की बात बताते हुए पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद महिला आरक्षक बालिका को लेकर महिला सशक्तिकरण कार्यालय पहुंची जहां अधिकारियों ने बालिका के माता पिता को सूचना देकर कार्यालय बुलवाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बालिका का विवाह बालिक होकर इच्छानुसार करने की ही अनुमति दी जाएगी।
जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी आर.के.मिश्रा ने बताया कि दोपहर में महिला थाने से एक आरक्षक नाबालिग बालिका को लेकर हाट की चौकी स्थित वन स्टाप सेंटर महिला सशक्तिकरण कार्यालय पंहुची। यहां लड़की ने बताया कि उसका घर राजस्व नगर इलाके में है जहां माता पिता और भाई रहते हैं। बच्ची के दादा-दादी बड़ी सादड़ी गांव में रहते हैं और वह भी अधिकांश समय उनके साथ गांव में रहती है। बालिका ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल 6 महीने हैं। 22 मार्च को घरवालों ने सगाई की और यह बताया कि शादी 3 साल बाद उसकी पढ़ाई पूरी होने पर करवाएंगे। पंरतु परिजनों ने इसके बाद बिना जानकारी दिए 5 मई को विवाह की तारीख तय कर दी। इसकी भनक लगने पर बालिका शुक्रवार को महिला थाने पहुंच गई और वहां पुलिसकर्मियों से अपना वाल विवाह रुकवाने की गुहार लगाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *