….जब इलियाना के रोने पर डर गए अजय देवगन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन,इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल की  फिल्म ‘बादशाहो’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. कमाई के मामले में भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है. इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बताया कि जब वह फिल्म ‘बादशाहो’ की शूटिंग के आखिरी दिन बेहद इमोशनल होकर बच्चों की तरह रो पड़ीं तो एक्टर देवगन डर गए.
टीवी सीरियल ‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में इलियाना ने कहा, “मैं बेहद इमोशनल थी, इसलिए मैने फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन सोशल मीडिया पर बहुत-सी तस्वीरें पोस्ट कीं. मुझे लगता है कि अजय डर गए क्योंकि मैं बहुत रो रही थी, वह पूछने लगे, ‘क्या हुआ?’ मैं बच्चों की तरह रो रही थी. मैं अपने पूरे जीवन में सेट पर इतना कभी नहीं रोई.”
‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में वे ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी के साथ शामिल हुईं.
इलियाना ने कहा, “अन्य सेट्स पर एक या दो आंसू गिरते हैं लेकिन यह ऐसी जगह थी, जहां मैं बुरी तरह रो रही थी और जहां से मैं जाना नहीं चाहती थी.”
टीवी चैनल जूम पर टेलिकास्ट होने वाले ‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में ‘बादशाहो’ की टीम वाला एपिसोड शनिवार को दिखाया जाएगा.
आपको बतादें कि फिल्म ‘बादशाहो’ में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज की अहम भूमिका है. इस फिल्म के डायरेक्टर मिलन लुथारिया हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *