मजबूर नहीं मजबूत माता पिता बने ,बच्चो को नकारात्मक आदतों से बचने के लिये सेमीनार का आयोजन ।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।बच्चों के संम्पुर्ण  विकास के वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक,  पहलुओं पर  आधारित  पैरेन्टस के लिए २ घंटे का फ्री सेमिनार , रतलाम में रविवार 17 सितम्बर को होने जा रहा है । सेमीनार में अभिभावक  माता पिता सीखेगे अपने बच्चों को नकारात्मक आदतों से बचाते हुए उनमें  सकारात्मक आदतों का विकास करने के खास गुर जैसे बच्चों को मोबाइल, टीवी , विडियो गेम्स के दुस्प्रभाव से कैसे बचाएं , एवं मानसिक , शारीरिक , भावनात्मक, एवं व्यवहारिक विकास कैसे  करें । आज के बच्चों में टेलैंट की ज्ञान की कोई कमी नहीं है यदि कमी है तो सिर्फ ओर सिर्फ सही दिशा की ओर बच्चों को सही दिशा देने का काम  दो लोगों सेे अच्छा कोई नहीं कर सकता एक माता पिता ओर  दूसरा शिक्षक ओर यह दोनों बच्चों के भविष्य के आधार स्तंभ है इन दोनों में से माता पिता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है । परंतु आज माता पिता अपने बच्चों के सामने अपने आपको लाचार मजबूर व बेबस पाते है अब चाहे बात बच्चों के जरूरत से ज्यादा गुस्सा करने की हो, जिद करने की हो ,दुसरे बच्चों को पिटने की हो , पुरा दिन टीवी, मोबाइल , विडियो गेम्स मे व्यस्त रहने की हो या फिर मम्मी पापा जो भी बच्चों से कहते हे उसे पूर्ण रूप से अनसुना कर देना । इन सारी नकारात्मक आदतों को सकारात्मक आदतों में  बदलकर बच्चों का सही सही दिशानिर्देशन कर अपने आपको मजबूर नहीं मजबूत मम्मी पापा बनाएं । व्ही के स्किल्स के डायरेक्टर ओम प्रकाश ने बताया  फ्री सेमीनार रविवार दोपहर 2 से 4 बजे तक अजंता टॉकीज रोड़ स्तिथ होटल अजंता पैलेस में आयोजित किया गया है  ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *