सभी बीमारियों की जड़ कब्ज का रामबाण इलाज!

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
यदि आपका पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो रहा है तो समझें आपको कब्ज की शिकायत है।यदि ये लंबे समय तक चले और इसे समय रहते ठीक न किया जाए तो यह बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है। अनियमित जिंदगी में खान – पान के सही न होने के कारण लोग इस बीमारी का शिकार हो जाते है। पेट फूला रहना,शौच खुलकर न होना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति को शौच के समय बहुत जोर लगाना पड़ता है।खान-पान के सुधार के साथ यदि आप इन उपायों को लगातार प्रयोग में लाते है तो आप जल्दी ही ठीक हा सकते हैं।
1.मुनक्का
कब्ज में मुनक्का बहुत असरदार है। रोज रात को 6 -7 मुनक्का सोने से पहले खाएं, इससे कब्ज खत्म हो जाती है। इसके अलावा सुबह उठकर 4-5 मुनक्का इतने ही काजू के टुकड़ों के साथ खाली पेट भी ले सकते हैं।
2.त्रिफला का उपयोग
त्रिफला आयुर्वेद की बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है। हरड़,बहेड़ा व आवंला को तीन बराबर भाग में लें एवं चूर्ण बना लें,यही त्रिफला कहलाता है। एक लीटर पानी में दो चम्मच त्रिफला को रात में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठकर त्रिफला को छान लें एवं इस पानी को पी लें | कुछ दिनों तक यह प्रयोग करने से कब्ज में बहुत आराम मिलता है।
3.अजवाइन 
एक चम्मच त्रिफला चूर्ण,एक चम्मच अजवाइन एवं एक चम्मच सेंधा नमक लें , तीनों को साथ मिला कर चूर्ण बना लें। रोज इस चूर्ण को गर्म पानी के साथ लिया करें।कुछ दिनों के सेवन से ही यह परेशानी हल हो जाती है।
4.इसबगोल
इसबगोल का बुरादा बहुत ही आसानी से बाजार में मिलता है। यह कब्ज के रोग में रामबाण का काम करता है और इसे जड़ से मिटा देता है। इसे आप रात को सोने से पहले गुनगुने दूध या पानी के साथ ले सकते हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *