शहर में चार प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे, आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। आयकर विभाग ने सोमवार को शहर के तीन ज्वैलर्स और एक कपडा दुकान पर सर्वे की कार्रवाई की । आयकर विभाग की कार्यवाही अभी भी (समाचार लिखे जाने तक)जारी है। आयकर विभाग की कार्रवाई में अघोषित आय मिलने की संभावना है।
आयकर विभाग के रतलाम रेंज के ज्वाइंट कमीश्नर सतीश सोलंकी ने बताया कि सोमवार को तीन ज्वेलर्स तथा एक कपडा दुकान पर सर्वे की कार्रवाई शुरु की गई है। सोमवार दोपहर करीब साढे चार बजे रतलाम आयकर विभाग की चार टीमें एक साथ इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची। आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर के व्यापारिक हलकों में हडकंप मच गया। कार्रवाई के सबंध में फोन पर एक-दुसरे से जानकारी ली जाती रही। आयकर विभाग के रतलाम रेंज के ज्वाइंट कमीश्नर सतीश सोलंकी ने बताया कि कार्रवाई में रतलाम आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल है। सोमवार शाम को समाचार लिखे जाने तक भी आयकर विभाग के अधिकारी व्यापारिक फर्मो की जांच में जुटे हुए थे। इन छापों में कितनी अघोषित सम्पत्ति का खुलासा हुआ है,इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। ज्वाइंट कमीश्नर श्री सोलंकी ने बताया कि सर्वे की कार्रवाई देर तक चलनेक ी संभावना है। सर्वे पुरा होने पर ही अधिकृत रुप से जानकारी मिल पाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *