बंजली में एसएएफ की पुलिस लाइन में चोरों ने मचाया उत्पात, चार स्थानों पर बोला धावा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read


रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों के हौंसले अब इतने बुलंद हो चुके है कि वे पुलिस लाइन में भी वारदात से नहीं चुक रहे है। बिती रात बदमाशों ने बंजली में स्थित एसएएफ पुलिस लाइन में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने चार क्वाटरो पर धावा बोला और एक स्थान से नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर गए। ओद्योगीक थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात बंजली क्षैत्र स्थित एसएएफ पुलिस लाइन में तीसरे नम्बर की बिल्डींग में एसएएफ के जवानों के क्वाटरों में हुई। बदमाश यहां योगेन्द्र सिंह पिता लोकेन्द्रपाल सिंह चौहान के सूने क्वाटर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और नगदी एवं आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। ओद्योगीक क्षैत्र थाने पर पदस्थ एसआई रावत ने बताया कि चोर दो हजार रुपए नगद और चांदी के पायजब ले गए है। योगेन्द्रपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
महिला के आवाज देने पर कुंडी लगाकर भागे
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने एक क्वाटर के दरवाजे को अंट लगाकर तोड़ दिया। इसके दरवाजे और दिवार को नुकसान पहुंचा है। इस क्वाटर के एक कक्ष में महिला सो रही थी। जब उसने क्वाटर में किसी के प्रवेश करने की आवाज सूनी तो समझदारी से काम लेते हुए उसने घर के पुरुष मुखिया का नाम लेकर आवाज लगाई, घर में पुरुष होने की बात पता चलने पर बदमाश तत्काल दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग गए। बाद में महिला ने पड़ोसी को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी और कक्ष के दरवाजे की कुंडी खुलवाई। बदमाशों ने इसके अलावा एक और सूने क्वाटर का ताला तोड़ा। बदमाश क्वाटर में रखा सामान बिखेर गए। बदमाशों ने यहां अलमारी का सामान भी बिखेर दिया। बदमाशों ने इसी बिल्डींग के एक और खाली क्वाटर का भी ताला तोड़ा, लेकिन वहां उन्हे कुछ नहीं मिला। रात में ही रहवासियों ने 100 डायल को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ओद्योगीक क्षैत्र थाना पुलिस प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *