रतलाम(खबरबाबा.काम)। रतलाम के समीप ग्राम शिवपुर में बुधवार को गांव में मगरमच्छ जैसा जानवर दिखने से खलबली मच गई। मगरमच्छ जैसा जानवर तालाब में कैसे पहुंचा इसकों लेकर सभी में कौतुहल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और रेसक्यू अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम शिवपुर में पोखर के समीप पानी भर रही एक महिला को सुबह करीब 11 बजे सबसे पहले पानी के अंदर से मगमच्छ जैसे जानवर का मुंह दिखा। महिला ने डरकर ग्रामीणों को खबर दी जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम शाम करीब 5 बजे गांव पहुंची। इसके बाद बिजली की मोटर की मदद से पोखर का पानी निकालना शुरु किया गया। खबर लिखे जाने तक रेसक्यू अभियान जारी है। वन विभाग के कर्मचारियों ने अंदेशा जताया कि गांव में बड़ा तालाब स्थित है जिसमें कई नालों से पानी बहकर आता है। संभावना है कि बारिश के दौरान किसी नाले से मगरमच्छ का बच्चा या व्यस्क बहकर तालाब में आया होगा। समय के साथ आकार बढऩे पर लोगों को दिखाई दिया। वन मंडल अधिकारी प्रफुल्ल नीरज ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर गई है। वहां रेसक्यू अभियान जारी है।
रतलाम के पास शिवपुर में तालाब में दिखा मगरमच्छ जैसा जानवर,वन विभाग की टीम मौके पर,रेसक्सू जारी
Leave a Comment


