नामली में चोरों ने 9 स्थानों के ताले तोड़े, नामली पुलिस का कहना उन्हे नहीं है घटना की जानकारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बारोडा और नौंगावा में बिती रात चोरों ने उत्पात मचाया। बदमाशों ने दोनों स्थानों पर कुल 9 घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात का प्रयास किया, लेकिन इनमें से सिर्फ एक स्थान पर वारदात करने में सफल रहे। नौगावां में लोगों के जागने पर बदमाश भाग गए। जानकारी के अनुसार ग्राम बारोड़ा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने चार मकान एवं दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश यहां के निवासी जितेन्द्रसिंह, नानालाल, बाबूलाल, कैलाश के मकानों एवं सोनाकुवंर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इनके अलावा ग्राम नौगावा में भी बदमाशों द्वारा चार स्थानों के ताले तोड़े जाने की सूचना है। जिन मकानों के ताले टूटे है, उनमें से अधिकांश के तीर्थ यात्रा पर जाने की जाकारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर नामली थाना प्रभारी आर.सी.कोली का कहना है कि उन्हे चोरी के सबंध में कोई जानकारी नहीं है और उनके पास कोई शिकायत भी नहीं आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *