एक किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,जावरा ओद्योगीक क्षेत्र पुलिस की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)।जावरा औ.क्षैत्र थाना पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है. जब्त अफीम की किमती 01 लाख 20 हजार रुपए के लगभग है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार एक आरोपी को पुर्व मे अफीम के प्रकरण मे बासवाड़ा कोर्ट से सजा भी हो चुकी है।
             जावरा औद्योगीक पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे मादक पदार्थो की धरपकड के अभियान के तहत थाना औ.क्षैत्र जावरा प्रभारी निरीक्षक एम.पी.सिंह परिहार के नेतृत्व मे 29.12.17 की देर रात्री को मुखबीर सूचना मिली थी कि 02 व्यक्ति जिनके पास अफीम है, वे सोहनगढ़ फण्टे पर किसी ट्रक वाले को देने वाले है ।
उपरोक्त मुखबीर सुचना प्राप्त होने पर तत्काल निरी. एम.पी.सिह परिहार के द्वारा उनि आर.एस नागर, प्र.आर. दिनेश भदोरिया, आर.हर्षवर्धन, आर. चेनराम पाटीदार, आर. दिनेश तोमर की टीम गठीत कर रवाना किया जिसके द्वारा सोहनगढ़ फण्टे पर दो व्यक्ति पकड़े. जिनके नाम गौतम पिता कोयला उम्र 50 साल नि. नागदी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़, पँकज पिता गोतम उम्र 25 साल नि. नागदी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ राजस्थान बताए गए.तलाशी लेने पर दोनो ने अपने अपने जेकेटो के अन्दर पेट पर सफेद पाँलिथिन की थेलियो मे 500-500 ग्राम अफीम छीपा रखी थी जो जप्त की गई. जिसका मूल्य 01 लाख 20 हजार रुपये है। आरोपी अफीम कहाँ से लाये व किसे देने वाले थे, पुछताछ जारी है पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।
   पुलिस के अनुसार आरोपी गोतम को पुर्व मे बासवाड़ा कोर्ट से अफीम के प्रकरण मे 10 साल की सजा हो चुकी है, जो उच्च न्यायालय जोधपुर से जमानत पर है. उक्त उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी औ.क्षैत्र जावरा एम.पी.सिंह परिहार , उनि.आऱ.एस.नागर, प्र.आर. दिनेशसिंह भदौरिया, आर हर्षवर्धनसिंह, आर हेमन्त पुरोहित , आर घनश्याम नागर ,आर. चेनराम पाटीदार, आर. दिनेश तोमर का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक ने उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *