रतलाम पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 123 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर, खबरबाबा.काम पर देखें तबादला सूची

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,15 जनवरी(खबरबाबा.काम)। डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा जारी निर्देशों के पालन में सोमवार को रतलाम जिले में एक थाने पर चार वर्ष के लगभग समय पुरा कर चुके पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को अन्य थानों पर पदस्थ किया गया है। जारी सूची के अनुसार कुल 123 लोग तबादले में प्रभावित हुए है, जिसमें आरक्षक से लेकर एएसआई तक के अधिकारी शामिल है। सबसे पहले खबरबाबा.काम पर तबादला सूची प्रकाशित की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसपी अमित सिंह द्वारा सोमवार को तबादला आदेश जारी किए है, जिसमें 5 एएसआई, 27 प्रधान आरक्षक और 92 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
डीजीपी ने जारी किए थे निर्देश
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने एक ही थाने पर पदस्थापना समय को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे और 15 जनवरी पूर्व निर्देश पर अमल के लिए भी कहा था। डीजीपी श्री शुक्ला ने सभी एसपी को एक ही थाने पर चार वर्ष पूरा कर चुके पुलिसकर्मियों को 15 जनवरी से पूर्व उक्त थाने से हटाने के लिए कहा था। अपने आदेश में डीजीपी श्री शुक्ला ने कहा था कि एक ही थाने में लंबे समय तक पदस्थ रहने से जहां पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की प्रभावशीलता घटती है,वहीं जनसामान्य को भी शिकायत का अवसर मिलता है। निर्देशों के बाद एसपी अमित सिंह ने एएसपी प्रदीप शर्मा को निर्देश अनुसार सूची बनाने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद आज एक ही थाने पर चार वर्ष की अवधी तक पदस्थ रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की गई।





Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *