पति ने पत्नी की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा, बाद में खुद ही गुमशुदगी दर्ज करवाकर पत्नी की तलाशी का करता रहा नाटक, सख्ती से पूछताछ में कुबूल किया जुर्म, पुलिस ने शव किया बरामद

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर के पास सूखे नाले मे गाड़ दिया। पुलिस के अनुसार सख्ती से पुछताछ में पति ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
घटना विक्रमगढ आलोट क्षेत्र की है। आलोट थाना प्रभारी सुरेन्द्र गडरिया ने बताया कि यहां की रहने वाली शकिला बी 16 तारीख से लापता थी। पति कय्युम ने इस मामले में आलोट थाना पुलिस में उसकी गुमशुदगी कि रिपोर्ट भी दर्ज करवाई और खुद भी पत्नी को ढूंढने मे लग गया। आरोपी अपनी पत्नी के परिजनों के साथ मंदसौर तक उसे ढूंढने के लिए भी गया। पूछताछ के दौरान कय्युम कि गतिविधियों पर पुलिस को जब शक हुआ तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की सख्ती से पूछताछ के दौरान कय्युम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कय्युम कि निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कर घर के पास सूखे नाले से शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने गला घोटंकर पत्नी की हत्या की। पुलिस के अनुसार पुछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका में हत्या करने की बात कही है। घटना कि जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या मे लोगों कि भीड़ भी मौके पर पहुंची । पुलिस फिलहाल आरोपी पति से हत्या के कारणों की बारिकी से पुछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *