बारातियों से भरी बस पलटी, बीस घायल,घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,21 जनवरी(खबरबाबा.काम)। रविवार सुबह शिवगढ-बाजना रोड पर वन विभाग की नर्सरी के समीप बारात लेकर जा रही एक बस असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में दो दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। बीस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डूंगरामुनिया निवासी अमरु पिता दल्लू का विवाह ग्राम उदयपुरिया निवासी सुलोचना पिता शांतु के साथ तय हुआ था। विवाग के लिए ग्राम डंूगरामुनिया से रविवार सुबह 4 बजे बस में बारात रवाना हुई। शिवगढ-बाजना रोड पर नर्सरी के समीप बस अचानक असंतुलित होकर पलटी खा गई। हादसे में बस में सवार करीब दर्जन लोग घायल हो गए। बीस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *