अपनी मांगो को लेकर रतलाम में अध्यापकों ने प्रदर्शन कर कराया मुंडन, आंदोलनकारी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई सबंधी आदेश की प्रतिया जलाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,21 जनवरी(खबरबाबा.काम)। समान कार्य, समान वेतन और शिक्षा विभाग में संविलयन की मांग को लेकर अध्यापकों ने रविवार को कोर्ट चौराहे पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए मुंडन कराया और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार बदलने के लिए हुकांर भरेगें।
राज्य अध्यापक संघ मुनीन्द्र दुबे बताया कि हम शिक्षक लंबे समय से समान कार्य समान वेतन की मांग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग में संविलयन और सातवां वेतनमान दिए जाने की मांग पर हर बार शासन द्वारा हमें टाला जाता है। आश्वासन के बाद मांगें पूरी नहीं होती, जिस कारण पूरे प्रदेश में शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों ने सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भोपाल में केश त्याग किए थे। इसी आंदोलन की कड़ी में रविवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर अध्यापकों ने मुंडन कराया । कोर्ट चौराहे पर संघ के बैनर तले चार अध्यापकों ने मुडंन कराया। अध्यापको ने प्रदर्शन के दौरान लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त के उस आदेश की प्रतिया भी जलाई , जिसमें आयुक्त ने प्रदर्शन करने वाले, गैर हाजिर रहने वाले शिक्षको एवं मुडंन कराने वाले शिक्षको पर कार्रवाई करने के निर्देश सभी जिलो के कलेक्टरो को दिए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *