तीन आईपीएस को संभालनी पड़ी यातायात व्यवस्था,बिना जानकारी खुदाई करने और मार्ग बंद करने पर एसपी ने जताई आपत्ती, जाम से यातायात प्रबंधन में परेशानी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,29 जनवरी(खबरबाबा.काम) ।सोमवार को कलेक्टोरेट से कोर्ट चौराहे जाने वाले मार्ग पर लगे जाम से आम के साथ खास भी परेशान हुए। हालत इतनी खराब रही कि एसपी अमित सिंह सहित तीन आईपीएस को आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात व्यवस्था संभालना पड़ी।
छत्रीपुल पुलिया के पास के वैकल्पिक मार्ग के बंद होने से यातायात का पुरा दबाव कलेक्टोरेट मार्ग पर आ गया।कलेक्टोरेट से नगर निगम जाने वाले मार्ग पर करीब 1 बजे यातायात में रतलाम एस पी अमित सिंह का वाहन फस गया। एस पी अमित सिंह के साथ प्रोबिशनरी आई पी एस अमित तोलानी, ओर नवागत जावरा सी एस पी आशुतोष बागड़ी (आई पी एस) भी साथ थे। यातायात सुधारने के लिए एसपी अमित सिंह सहित सभी आई पी एस सड़क पर उतर गए। खुद वाहनों को रोक कर यातायात को सुचारू करवाया। एस पी अमित सिंह ने स्कूल बच्चो से भरे एक ऑटो को भी चेक किया। बच्चे रोने लगे तो एस पी ने एक बच्ची को अपनी गोद मे भी उठा कर चुप कराया। यातायात सुचारू करने के बाद एस पी रवाना हुए।
एस पी अमित सिंह ने बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम को जिमेदार ठहराया।उन्होने बताया कि सड़क खुदाई ओर मार्ग बंद करने से पहले पुलिस विभाग को जानकारी नहीं दी जाती है,जिसके कारण यातायात प्रंबधन में परेशानी आती है। इस सबंध में एसपी सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराने और पशु अस्पताल वाले मार्ग को खोले जाने की बात भी कही है।एसपी सिंह ने व्यवस्था दुरुस्ती करने की बात कही है। साथ ही स्कूल आटो वाले को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करने के लिए 4 दिन का समय दिया है।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *