मध्यप्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, शनिवार सुबह शपथ ले सकते है नए मंत्री, जावरा-मंदसौर क्षैत्र को भी प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,2 फरवरी(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मंत्रीमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में चार या पांच नए मंत्री शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेे शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इसी के बाद से माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 9.30 बजे राजभवन में नए मंत्री शपथ लेंगे, इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी शुक्रवार को सीएम से मिलने पहुंचे। सूत्र बताते है कि एक-दो मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। मंत्रीमंडल विस्तार में इंदौर और जावरा-मंदसौर क्षैत्र को भी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *