दूर होगी लेबड़-नयागांव फोरलेन की कमियां, एमपीआरडीसी के एमडी ने किया निरीक्षण, दूर्घटनाओं को रोकने के लिए होगें आवश्यक उपाय, 15 जून तक डामरीकरण सहित अन्य सुधार के निर्देश।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

 
रतलाम, 6 फरवरी(खबरबाबा.काम)। एमपीआरडीसी के एमडी डी.पी.आहूजा ने आज जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियो के साथ लेबड़-नयागांव फोरलेन का निरीक्षण किया, इस दौरान  पुलिस विभाग ने उन्हे तीन साल की दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हीत  फोरलेन के 16 ब्लेक स्पाट के बारे में जानकारी दी, जहां आवश्यक सुधार के निर्देश उन्होने दिए। इसके अलावा श्री आहूजा ने 15 जून के पूर्व फोरलेन पर डामरीकरण करने, समतल करने और प्लाटेंशन और आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी एमपीआरडीसी के अधिकारियों को दिए।
जानकारी के अनुसार एमपीआरडीसी के एमडी डी.पी.आहूजा ने लेबड़ से अपना निरीक्षण शुरु किया। मंगलवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे उन्होने रतलाम सीमा मेें प्रवेश किया। उनके साथ प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एएसपी प्रदीप शर्मा और एमपीआरडीसी के अधिकारी मौजुद थे। श्री आहूजा ने सातरुंडा, प्रकाश नगर पुलिया  और जिले में अन्य स्थानों पर फोरलेन को देखा। इस दौरान एएसपी प्रदीप शर्मा ने उन्हे पुलिस विभाग द्वारा चिन्हीत किए गए फोरलेन पर दुर्घटना वाले 16 ब्लैक स्पाटों के बारे में प्रजेन्टेशन दिया और इन स्थानों पर मौजुद खामियों के बारे में बताया। कुछ स्थानों पर एमडी श्री आहूजा ने रिफलेक्टर, चेतावनी बोर्ड आदि लगाने के निर्देश दिए,  इसके साथ ही प्रकाश नगर पुलिस सहित कुछ अन्य स्थानों पर जहां फोरलेन पर खामियां बताई गई, उस सबंध में विभागीय इंजिनयरों को परीक्षण कर उस अनुसार कार्रवाई के निर्देश उन्होने दिए। उन्होने कहा कि फोरलेन पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं  को कम से कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *