पश्चिम रेलवे जीएम पहुंचे रतलाम, यात्रियों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओ एवं स्टेशन का किया निरीक्षण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)।पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता बुधवार रात रतलांम स्टेशन पहुंचे, इससे पूर्व ए.के. गुप्ता ने रतलांम रेल मंडल के मन्दसौर जावरा का निरीक्षण किया , निरीक्षण के बाद रात में रतलांम स्टेशन पर पहुंचे यहां भी यात्रीयो की सुरक्षा संबधी व्यवस्थाओ व स्टेशन का निरीक्षण किया.
रतलांम रेल मंडल के निरीक्षण के दौरान पश्चिम रेलवे जीएम ए.के. गुप्ता ने सेफ्टी व अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त बताया ,
पश्चिम रेलवे जीएम ए.के. गुप्ता ने ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर कहा कि इस वर्ष बजट में ट्रेनों के अंदर सीसीटीवी की स्वीकृति मिल गयी है अब से जो भी नई ट्रेन शुरू होगी चाहे वो लोकल हो या सुपरफास्ट सभी ट्रैन मे सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे, और कंट्रोल रूम बनाकर इन सीसीटीवी कमरो से चलती ट्रेनों में निगरानी रखी जाएगी, रतलांम की प्रसिद्ध सेंव को भी स्टेशन के प्लेटफॉर्म स्टॉल्स पर बेचने की अनुमति नही मिल पाई है इस पर जीएम ए. के. गुप्ता ने कहा कि रतलांम सेव को रेलवे खाद्य सामग्री की लिस्ट में शामिल करने के लिए आवेदन दीजिये हम अप्रूअल देंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *