बोरिंग के लिए अपने ही कार्यालय के कर्मचारी से मांगी रिश्वत, शिकायत पर उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,3जनवरी(खबरबाबा.काम)। सैलाना में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एसडीएम के रीडर को लोकायुक्त उज्जैन पुलिस ने रिश्वत लेते पकड़ा है।
आरोपी ने कार्यालय में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बोरिंग अनुमति देने के पांच हजार की रिश्वत मांगी थी। बाद में तीन हजार रुपए में समझौता हुआ। इस बात से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी, जिसने गुरुवार दोपहर कार्रवाई को अंजाम दिया।
लोकायुक्त ने एसडीएम कार्यालय के रीडर मनीष विजयवर्गीय को कार्यालय में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मनीष की शिकायत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिवल्लभ ने 31 दिसंबर को लोकायुक्त से की थी। उसने बताया था कि उसके द्वारा सैलाना में एक प्लाट खरीदा गया है। प्लाट जिस कॉलोनी में है वहां पर पानी की समस्या के चलते वह बोरिंग कराना चाहता था, जिसके लिए उसने सैलाना एसडीएम कार्यालय में एक माह पूर्व आवेदन किया था, लेकिन बाबू रुपयों के लालच में उसे चक्कर कटा रहा था। इससे परेशान होकर उसने शिकायत कर उस पर कार्रवाई कराई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *