रतलाम,12जनवरी(खबरबाबा.काम)। पुलिस मुख्यालय ने शनिवार देर शाम निरीक्षक ,रक्षित निरीक्षक ,सूबेदार और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की ।28 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं ।जिसमें कई को छिंदवाड़ा से पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है और शेष को अन्य स्थानों से छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है ।
रतलाम के माणक थाने पर हाल ही में पदस्थ किए गए थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम को भी छिंदवाड़ा भेज दिया गया है । रतलाम में स्टेशन रोड और औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पदस्थ रहे निरीक्षक राजेश सिंह चौहान जो वर्तमान में देवास में पदस्थ है उनका तबादला भी छिंदवाड़ा कर दिया गया है ।
देखें सूची


पुलिस अधिकारियों के ट्रांसवर, माणक चौक थाना प्रभारी का भी छिंदवाड़ा तबादला,देखें सूची
Leave a Comment



