नीट के परिणामों की हुई घोषणा, बिहार की कल्पना कुमारी 691 अंक पाकर बनी टॉपर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
नई दिल्ली, 4 जून(खबरबाबा.काम)। देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणामों की सोमवार को घोषणा कर दी गयी ,जिसमें सात लाख 14 हजार 562 छात्र सफल घोषित किये गये। परिणामों में  बिहार की कल्पना कुमारी ने सर्वाधिक 691 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। नीट का रिजल्ट 5 जून 2018 को आने वाला था। लेकिन एक दिन पहले रिजल्ट आ गया है।
                     इस परीक्षा में 12 लाख 69 हजार 922 छात्र सम्मिलित हुए थे। बिहार की कल्पना कुमारी ने सर्वाधिक 691 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। तेलंगाना के रोहित पुरोहित और दिल्ली के हिमांशु शर्मा 690 अंक लाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीबीएसई की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार नीट वर्ष 2018 की परीक्षा के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इस बार की परीक्षा में कुल 12 लाख 69 हजार 922 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जबकि 56 हजार 803 छात्र परीक्षा से गायब रहे। इस बार परीक्षा में 5 लाख 80 हजार 649 लडके पंजीकृत थे, जबकि लड़कियों की संख्या सात लाख 46 हजार 75 थी।सफल होने वाले छात्रों में तीन लाख 12 हजार 399 लड़के हैं, जबकि 4 लाख 2 हजार 162 लड़कियां हैं। विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कट ऑफ 691-119 तक निर्धारित किये गये हैं जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 118 से लेकर 96 तक कट ऑफ निर्धारित किये गये हैं।विज्ञप्ति के सामान्य वर्ग के दिव्यांग छात्रों के लिए कट ऑफ 118 से 107 निर्धारित किया गया है जबकि आरक्षित वर्ग के दिव्यांग छात्रों के लिए कट ऑफ 106 से 96 तय किया गया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *