अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मारी, 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, एक घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,22 जनवरी(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र फोरलेन पर मंगलवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत हो गई वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव व घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो पहिया वाहन चालक मांगू सिंह 45 वर्षीय निवासी गोरदा एवं पन्नालाल पिता कस्तूरी गुर्जर उम्र 60 वर्ष निवासी गोरदा निवासी रतलाम आ रहे थे। तभी नामली के समीप गोकुल होटल के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण पीछे बैठे पन्नालाल गुर्जर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व क्षेत्र के थाने को जानकारी दी,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस की सहायता से शव व घायल मांगू सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शूरु की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *