जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिखेडी में रविवार शाम खेत में स्थित बोरवेल में गिरा बच्चा , पुलिस और प्रशासन द्वारा बच्चें को निकालने के लिए प्रयास जारी.

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम10जून(खबरबाबा.काम)। जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिखेड़ी में रविवार शाम को एक बच्चा गांव के बाहर स्थित खेत के बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई है और बच्चे को बोरवेल से निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गणेश नाम का बच्चा बोरवेल में गिरा है।सूचना पर चिकित्‍सकों और पुलिस की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान  एवं SP अमित सिंह भी  मौके पर पहुंच गए हैं ,एएसपी डा. राजेश सहाय एवं ग्रामीण SDM नेहा भारती भी मौके पर मौजूद है। बताया जाता है कि बच्‍चा करीब 12 फीट की गहराई पर फंसा है।
जेसीबी की मदद से करीब आठ फीट खुदाई की गई। इसके बाद हाथ से खुदाई की जा रही है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए हैं और बच्चें को निकालने का अभियान में मदद कर रहे हैं। बच्चे की उम्र 3 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *