जेवीएल से वसूला जाए बकाया जलकर और संपत्तिकर,पूर्व महापौर शेलेंद्र डागा ने आयुक्त को पत्र लिखा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,28 जनवरी(खबरबाबा.काम)। नगर निगम की वित्तीय स्थिति किसी से छुपी नहीं है। इसे दुरस्त करने हेतु बकाया वसूली के अतिरिक्त प्रयास किए जाने चाहिए। जयंत विटामिन्स लिमिटेड(जेवीएल)पर नगर निगम का जलकर एवं संपत्तिकर का लाखों रुपए बकाया है। इसे तत्काल वसूला जाए।
यह मांग पूर्व महापौर शेलेंद्र डागा ने नगर निगम आयुक्त एसके सिंह को लिखे पत्र में की है। उन्होंने बताया कि नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयंत विटामिन्स लिमिटेड का कारखाना दो दशकों से बंद पड़ा है। इस कारखाने पर नगर निगम के संपत्तिकर और जलकर के करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए बकाया है, जिनकी वसूली निगम हित में आवश्यक है। जेवीएल के खिलाफ प्रशासन संपत्ति कुर्क कर श्रमिकों के हित में बकाया भुगतान हेतु जमीनों की नीलामी कर रहा है। श्रमिकों के पक्ष में इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय से निर्णय पारित हुए है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की आर्थिक मजबूती के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेवीएल से बकाया राशि वसूलने हतु पत्राचार से कार्रवाई शुरू करना चाहिए। यदि इससे बात नहीं बने, तो निगम हित में माननीय उच्च न्यायालय में दावा लगाकर जेवीएल से बकाया वसूली की कार्रवाई की जाए। उपरोक्त बकाया राशि की वसूली होने पर शहर के विकास और निगम हित के कार्यों का संपादन किया जा सकता है। इसलिए यह कार्रवाई इसी वित्तीय वर्ष में की जाना चाहिए।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *