शहर में ढाई घंटे में तीन इंच के लगभग बारिश,सड़के बनी तालाब, जाने जोरदार बारिश में क्या हुआ शहर का हाल-फोटो की जुबानी,रतलाम के हाल की कहानी-

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 28जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम में मानसून का जोरदार आगमन हो गया है। गुरुवार सुबह 6:00 बजे से शुरू हुई जोरदार बारिश ने शहर में पानी पानी कर दिया है। ढाई घंटे में ही लगभग 3 इंच बारिश दर्ज की गई है।

 
गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश में रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों को तरबतर कर दिया है। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है ।शहर के कई स्थानों पर सड़क तालाब बन गए हैं। शहर के दो बत्ती ,न्यू रोड क्षेत्र में तो घुटनों तक पानी देखने को मिला। पैदल राहगीर और वाहन चालकों का सड़क पार करना तक मुश्किल हो रहा था ।इसके अलावा शास्त्री नगर, चौमुखी पूल, पीएनटी कॉलोनी में भी सड़कों पर पानी भरा। जावरा रोड अंडर ब्रिज में पानी भराने से यातायात प्रभावित हुआ ।बारिश से शहर के नालों में भी तेज बहाव आ गया है। आसपास के क्षेत्र की बात करें तो करमदी ,नामली आदि स्थानों पर भी तेज बारिश से नदी नाले तेज प्रवाह से बहने लगे हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इधर बारिश ने शहर में हुए निर्माण कार्य की पोल खोल दी है। हाल ही में बना नया Mch भवन भी पहली बारिश में ही चुने लगा है।
कहां कितनी बारिश
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम में गुरुवार सुबह 8:00 बजे तक लगभग 3 इंच बारिश दर्ज की गई। रतलाम में अभी तक 6 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 इंच से अधिक है ।जिले के अन्य स्थानों की बात करें तो पिपलोदा में भी पिछले 24 घंटों में 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। पिपलोदा में अभी तक 9इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।सैलाना में भी 3 इंच से अधिक बारिश पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई है।
देखे बारिश के आकडें और फोटों 







Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *