अधिकारी, कर्मचारी उत्साह के साथ रक्तदान के लिए आगे आए,कलेक्ट्रेट के शिविर में कलेक्टर, एसपी ने भी किया रक्तदान

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 3 मार्च(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर नवीन कलेक्ट्रेट में3 मार्च को प्रातः 11 बजे से रक्तदान शिविर का आरंभ हुआ। इसमें रक्तदान के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। स्वयं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने भी रक्तदान किया।


रक्तदान के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों की लंबी लाइन देखी गई। पुलिसकर्मियों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। यहां मौजूद अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत, पूर्व शिक्षा अधिकारी अमर वरधानी, सहायक संचालक शिक्षा अशोक लोड़ा ने भी रक्तदान किया। दोपहर 12 बजे तक करीब 75 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया जा चुका था। शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा कई नागरिक भी रक्तदान के लिए शिविर में सम्मिलित हुए हैं। अपर कलेक्टर सुश्री निशा डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर भी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *