प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शूभारंभ: जाने किस बात पर नाराज हुए जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,5मार्च(खबरबाबा.काम)। श्रमिको के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के देशव्यापी आयोजन के तहत जिलें में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और हितग्राहियों की उपस्थिति को लेकर जावरा विधायक डा. राजेन्द्र पांडे ने जमकर नाराजगी जाहिर की।
मंगलवार को सभी जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिलें में गुलाबचक्कर में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियो की उपस्थिति कम देखकर अतिथि के रूप में पहुंचे जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय नाराज हो गए । विधायक का गुस्सा अधिकारियों के मौजूद नहीं होने को लेकर भी था। विधायक डा. पांडे का कहना है कि एडीएम जितेन्द्रसिंह चौहान भी वंहा पहुंचे लेकिन वे भी कुछ ही मिनट में लौट गए ।
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने केन्द्र सरकार की योजना में जानबुझकर बेरूखी दर्शाई है जो ठीक नही है। उन्होने ने कहा कि राज्य में सरकार बदली है केन्द्र में सरकार अभी भी भाजपा की ही है।
विधायक ने कहा की आम आदमी जो सड़क पर थैला चलाने वाले, हम्माली करने वाले , गुमटी लगाने वाले , सब्जी बेचने वाले जैसे लोगो के लिए महत्वपूर्ण योजना लागू की गई है उसके लिए आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन की गैर मौजूदगी ठीक नही है। उन्हौने कहा कि जिले में एक हजार पंजीयन हुआ है उसके लिए बधाई दे रहे है ,लेकिन आज जो कार्यक्रम में अव्यवस्था और लापरवाही बरती गई, जिला प्रशासन की गैर मौजूदगी रही वह सही नहीं है । एडीएम एक मिनिट में चले गए है। इसकी शिकायत में उच्च स्तर तक की जाएगी। इधर एडीएम जितेन्द्रसिह चौहान ने पुछने पर कहा कि वे कार्यक्रम में ही थे एवं विधायकजी के साथ ही थे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री श्रम मान धन पेंशन योजना लॉन्च हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लॉन्च किया। योजना से जुड़ने वालों को 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। ये योजना कामगारों के लिए है। योजना का रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से शुरू हो चुका है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने गुजरात के वलसाड़ से योजना का शुभारंभ किया। देश भर के सभी जिले में इसके कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के भाषण को भी सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया था ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *