दो आयुक्त के मामले का पटाक्षेप: राज्य शासन द्वारा रतलाम नगर निगम आयुक्त पदस्थ किए गए सतीश कुमार एस(आईएएस) को भोपाल जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया, चार अधिकारियों के तबादले

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,6मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम नगर निगम में दो आयुक्त के मामले का आखिरकार आज पटाक्षेप हो गया। राज्य शासन द्वारा बुधवार दोपहर को जारी की गई तबादला सूची में आईएएस सतीश कुमार का तबादला कर उन्हे भोपाल जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर पदस्थ कर दिया गया है ।
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें रतलाम आयुक्त पदस्थ किए गए सतीश कुमार की नवीन पदस्थापना भोपाल जिला पंचायत सीईओ के रूप में की गई है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को खरगोन जिला पंचायत सीईओ पद से श्री सतीश कुमार को रतलाम नगर निगम आयुक्त पदस्थ किया गया था लेकिन रतलाम निगम आयुक्त एसके सिंह का तबादला आदेश जारी नहीं किया गया था । श्री सतीश कुमार द्वारा पदभार ग्रहण करने पर श्री सिंह को रिलीव कर दिया गया था। इसके बाद आयुक्त श्री सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और 14 फरवरी के तबादला आदेश एवं रिलीविंग पर स्टे आर्डर प्राप्त किया। स्टे मिलने पर आयुक्त श्री सिंह ने रतलाम पहुंचकर पुन: नगर निगम में अपने जॉइनिंग दी, जिसके बाद से रतलाम नगर निगम में दो आयुक्त गए थे। बुधवार दोपहर राज्य शासन द्वारा तबादला आदेश में रतलाम नगर निगम आयुक्त पदस्थ किए गए श्री सतीश कुमार का तबादला भोपाल जिला पंचायत सीईओ कर दिया गया है।
देखें सूची

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *