रिवाल्वर से डराकर व्यापारी को लूटा ,90 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे तीन नकाबपोश,पीछा करने पर बाइक छोड़कर हुए फरार ,वारदात में प्रयुक्त बाइक भी निकली चोरी की। जानिए जिले में कहां और कैसे हुई वारदात-

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,27जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धराड़ में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दे दिया ।बदमाश एक फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक से रिवाल्वर की नोक पर 90 हजार रूपये लूट गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश भी शुरू की ,लेकिन सुबह तक पुलिस को कोई सफलता नही मिली थी।
पुलिस के मुताबिक धराड़ के बस स्टैण्ड स्थित फर्टिलाईजर्स दुकान के संचालक विमल पिता कांतिलाल पाटीदार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर नगदी राशि बैग में रखकर निकल रहे थे तभी एक बाईक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और उन्होने रिवाल्वर दिखाते हुए पाटीदार से बैग छिन लिया। पाटीदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने सीधे गोली मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
चोरी की बाइक छोड़कर भागे
बताया जाता है कि लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया। इसके बाद बदमाश टोल नाके के पहले बाइक छोड़कर खेतों की ओर भाग गए ।पुलिस ने बाइक जप्त कर ली है। यह बाइक भी झाबुआ जिले से चोरी की होना बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और बदमाशों को ढूंढने की कोशिश भी, लेकिन गुरुवार सुबह तक पुलिस को कोई सफलता नही मिली थी। एएसपी डॉ. राजेश सहाय ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *