रतलाम,16मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी ने शनिवार को माणक चौक थाने पर पदस्थ दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों आरक्षकों के खिलाफ एसपी को गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के सैनिक कॉलोनी निवासी एक आवेदक ने एसपी गौरव तिवारी को दोनों आरक्षकों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें आरक्षकों पर आवेदक ने झूठे केस में फसाने की धमकी देने एवं रुपए मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं । इस आवेदन की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है।
माणकचौक थाने पर पदस्थ दो आरक्षकों को एसपी गौरव तिवारी ने किया निलंबित, जानें क्या है मामला
Leave a Comment



