पहाड़ियों पर जाकर खेल रहे थे जुआं, पुलिस दल ने दी दबिश, आठ गिरफ्तार ,35 हजार रुपए के लगभग नगदी बरामद, जाने कहां का है मामला

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,3अगस्त(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अब शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र की थाना पुलिस भी आगे आई है और ऐसे कारोबार पर अंकुश लगाने में जुटे हुए है।
बिलपांक थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही करते हुए आठ जुआरियों को धर दबोचा। बिलपांक थाना पुलिस को ताश की पत्ती से जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने एक दल बनाकर माता मंदिर की पहाड़ी पर भेजा तो पुलिस को वहां ताश की पत्ती से जुआ खेलते अनिल पिता मिश्रीलाल व उसके तीन अन्य साथी मिले। पुलिस ने इन्हे घेराबंदी कर पकड़ा और इनके कब्जे से 15200 रूपये बरामद किए। इसके दो घंटे बाद पुलिस ने इसी पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी ओर रूगनाथ पिता नाथुलाल गोयल तथा उसके तीन अन्य साथियों को जुआ खेलते पकड़ा और उनके कब्जे से 18260 रूपये बरामद किए। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *