धार्मिक आयोजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर घुसे बदमाशों ने सास-बहु के गले से सोने की चेन की चोरी, माणकचौक थाने पर हुई शिकायत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 4अगस्त (खबरबाबा. काम) । माणक चौक थाना क्षेत्रांतर्गत शनिवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर घुसे बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए सास -बहू के गले से सोने की चेन गायब कर दी ।मामले की शिकायत माणक चौक थाना पुलिस को की गई है।
काटजू नगर निवासी मैजिक टेंपो यूनियन के संरक्षक राजकुमार जैन लाला ने जानकारी देते बताया कि उनकी पत्नी और बहू के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चेन चोरी कर गए। श्री जैन के अनुसार दोनों सास- बहू शनिवार को एक धार्मिक आयोजन में गए थे ।जहां भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखा दी ।जब उन्हें चेन चोरी होने की जानकारी मिली तो वे माणक चौक थाने पर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। चोरी हुई चेन का वजन 15-15 ग्राम के लगभग है ।सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *