हत्या के मामले में फरार 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा.काम)।  एसपी  गौरव तिवारी के निर्देश पर जावरा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
एएसपी डा. राजेश सहाय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वकील पिता मिट्ठू 40 वर्ष निवासी जावरा हत्या और बलवा के मामले में फरार था ।पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर से आरोपी के हुसैन टेकरी क्षेत्र के पास होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम को घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *