स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण,पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर होगा समारोह

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 13 अगस्त (खबरबाबा. काम) ।इस वर्ष15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त की प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9.05 बजे परेड निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन, 9.25 बजे हर्ष फायर, 9.35 बजे मार्च पास्ट एवं कमाण्डरों से परिचय तथा9.45 बजे मध्यप्रदेश गान होगा। 9.50 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, 9.55बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10.40 बजे से पुरस्कार वितरण होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *