रतलाम 13 अगस्त (खबरबाबा. काम) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार जिले के बांगरोद सेजावता मार्ग का नाम शहीद चंपालाल मालवीय के नाम पर किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार बांगरोद सेजावता मार्ग का नवीन नाम अब शहीद चंपालाल मालवीय मार्ग होगा। मार्ग का नामकरण कर बोर्ड भी लगा दिया गया है।
बांगरोद सेजावता मार्ग का नामकरण शहीद चंपालाल मालवीय के नाम पर हुआ
Leave a Comment


