जालियांवाला बाग की 100वी बरसी पर राहुल गांधी ने वहां पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

अमृतसर,13अप्रैल। जलियांवाला बाग की 100वीं बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह जालियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे . इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य बड़े नेता मौजूद थे.
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने दो मिनट का मौन भी रखा . बता दें कि इसी दिन साल 1919 में ब्रिटिश ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर के नेतृत्व में ब्रिटिश भारतीय बलों ने निहत्थे, बेगुनाह सैकड़ों भारतीयों को गोलियों से भून दिया था. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
राहुल ने स्वर्ण मंदिर में माथा भी टेका
इससे पहले कल राहुल गांधी ने अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में माथा भी टेका था. लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राहुल गांधी की यह पहली पंजाब यात्रा है. पंजाब में मतदान 19 मई को होना है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *