रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा.काम)l सैलाना बस स्टैंड मंडी में मंगलवार को विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना घटित हो गई। इसमें एक युवक को गंभीर चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ थाने ले आई। दोनों युवकों के बीच विवाद का कारण आरोपी द्वारा रुपयों की मांग करना थी, जो देने से पीड़ित ने मना कर दिया था।
पुलिस के अनुसार घटना में 18 वर्षीय आकाश पिता अशोक घायल हुआ है। पीड़ित के अनुसार वह मंडी में स्थित चाय की होटल पर बैठा था। इस दौरान इमरान वहां आया और उससे रुपयों की मांग की, जो देने से उसने मना कर दिया तो आरोपी चाकू निकालकर पीछे से हमला कर दिया। इसमें उसे दो से तीन जगह चोट आई है। होटल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को बुलाया। उसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ थाने ले गई व घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
चाय की होटल पर बैठे युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में किया भर्ती
Leave a Comment



